पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बच्चों को भी सुला दी मौत की नींद, फिर खुद…पढ़ें इस खूनी खेल की पूरी दास्तां - Balaji 36 News

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बच्चों को भी सुला दी मौत की नींद, फिर खुद…पढ़ें इस खूनी खेल की पूरी दास्तां


Crime news : महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी की कलेश के कारण अपने पूरे परिवार की जान ले ली। बाद में, खुद भी आत्महत्या कर ली। बता दें, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौट आया और फंदे से लटककर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *