ब्रेकिंग : 1400 छात्र नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, सामने आई ये बड़ी वजह….. - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : 1400 छात्र नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, सामने आई ये बड़ी वजह…..


रायपुर। छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 1400 से अधिक विद्यार्थियों का ईयर बैक हो गया है, जिसके कारण वे 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 75 प्रतिशत अटेंडेंस के नियम को सख्ती से लागू किया गया है। कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने की वजह से कुल 1413 छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं। अब उपस्थिति में सुधार होने पर अगले सत्र में परीक्षा दे पाएंगे।

बता दें कि हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित हैं। कक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 3,20,535 है। इन विद्यार्थियों के लिए 2510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 2,45,785 है, जिनके लिए 2395 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *