प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती–2023 की अंतिम चयन सूची जारी, 26 अभ्यर्थियों का चयन, इस दिन होगी काउंसलिंग - Balaji 36 News

प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती–2023 की अंतिम चयन सूची जारी, 26 अभ्यर्थियों का चयन, इस दिन होगी काउंसलिंग


रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। चयन प्रक्रिया व्यापम परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की गई। प्रतीक्षा सूची से 28 में से 26 रिक्त पदों को भरा गया है।

बता दें कि, जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 और भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 चयनित अभ्यर्थी के नाम शामिल है। वहीं चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

वहीं चयनित अभ्यर्थियों के लिए 12 फरवरी को नवा रायपुर इंद्रावती भवन, संचालनालय उच्च शिक्षा में काउंसलिंग अनिवार्य रखी गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *