छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार


चालक-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए बस चालक और कंडक्टर घायलों को बीच राह तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।

शादी की रस्मों की जगह पहुंचे अस्पताल

बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकारी योजना के तहत इतने बड़े आयोजन के लिए लगाई गई बस की रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चल रही थी?

घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और फरार चालक-कंडक्टर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *