राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग चला रहा विशेष अभियान - Balaji 36 News

राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग चला रहा विशेष अभियान


रायपुर:- 09 फरवरी, 2026राजिम कुंभ मेला 2026 एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री शामिल होते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग यात्रियों को रेलवे से संबंधित सेवाओं एवं जानकारियों तक सरल एवं त्वरित पहुँच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल द्वारा “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क / हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। इस दौरान रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड करने, उसके उपयोग एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
“रेल वन ऐप” के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाएँ एवं अन्य महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *