रूंगटा कार्निवाल २०२६ में ध्वनि भानुशाली के लाइव परफॉरमेंस में झूमे स्टूडेंट्स, जमकर किया डांस, देर रात तक थिरके - Balaji 36 News

रूंगटा कार्निवाल २०२६ में ध्वनि भानुशाली के लाइव परफॉरमेंस में झूमे स्टूडेंट्स, जमकर किया डांस, देर रात तक थिरके


संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स द्वारा कार्निवाल २०२६ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को पॉपुलर इंडियन सिंगर, एक्ट्रेस एवम युथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली ने लाइव परफॉरमेंस दिया। उनके गाये गीतों पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। ध्वनि भानुशाली ने अपनी प्रभावशाली परफॉरमेंस से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के परिसर को ऊर्जादायक बना दिया। दर्शकों में जोश भर दिया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन श्री संजय रूंगटा, डायरेक्टर डॉ साकेत रूंगटा, रजनी रूंगटा, हर्षा रूंगटा सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।

तीन दिवसीय इस आयोजन का शनिवार को समापन होगा। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागी सम्मानित किये जायेंगे। इसके अलावा पुरे दिन निर्धारित खेल प्रतोयोगिता का आयोजन किया जायेगा। समापन समारोह में तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवम रोजगार के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब एवम विधायक श्री रिकेश सेन उपस्थितः रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *