आर्य नगर कोहका में समाजसेवा का नया अध्याय: समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र को दीं कई बड़ी सौगातें - Balaji 36 News

आर्य नगर कोहका में समाजसेवा का नया अध्याय: समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र को दीं कई बड़ी सौगातें


आर्य नगर कोहका क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। समाज को सौगात प्रदान की समाजसेवी इंद्रजीत सिंह द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सर्व समाज के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें समर्पित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बीरा जी के अंगना’ में नवनिर्मित विशाल डोम शेड और 110 फीट ऊंचे गौरवशाली ध्वज का ध्वजारोहण रहा।

इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों और प्रतिनिधियों का आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो इस सामाजिक एकता के प्रतीक बने। यह आयोजन न केवल बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और एकजुटता को मजबूत करने की एक बड़ी कोशिश भी है। स्थानीय निवासियों ने इस जनहितकारी पहल की खूब सराहना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *