भिलाई: भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली की सहायक प्राध्यापक श्रीमती सीनी करुणानिधि को “नक्सल क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों में सुरक्षा-असुरक्षा की भावना एवं समायोजन का उनकी पूर्ण कुशलता पर प्रभाव” विषय पर किए गए शोध के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।


यह शोध बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा आर. कुरुप के निर्देशन एवं कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. के. नागमणि के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध के निष्कर्ष नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी विद्यार्थियों की सुरक्षा-बोध, समायोजन क्षमता तथा समग्र कुशलता को समझने में उपयोगी माने जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस उपलब्धि पर मैत्री एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती राजम सुधाकरन, प्रबंधकगण डॉ. सजिता थम्बी, श्री एस. सजीव एवं श्री एस. साजन, तथा प्राचार्या डॉ. सुरेखा विनोद पाटिल सहित कॉलेज परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
शोध यात्रा में श्रीमती सीनी करुणानिधि को पिता स्व. पी. के. राधवन एवं माता श्रीमती पी. के. सरोजनी का आशीर्वाद, तथा पति श्री के. सी. करूणानिधि एवं परिवार का सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त रहा।