क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर ने महाराणा की महाराणा प्रताप की 429 वी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए - Balaji 36 News

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर ने महाराणा की महाराणा प्रताप की 429 वी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


भिलाई नगर 19 जनवरी 2026:- इस्पात नगरी भिलाई में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर ने महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला।

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर ने सोमवार को महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 07 के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्रीमती माला सिंह ने महाराणा प्रताप पर कविता पेश करते हुए श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह , मंत्री सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दया सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह राठौर, नागेंद्र सिंह, विजय सिंह,मानवेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अरविंद सिंह प्रताप नारायण सिंह अशोक कुमार सिंह गजेंद्र प्रताप सिंह, रामनारायण सिंह अतेंद्र सिंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह श्रीमती करुणा सिंह श्रीमती रश्मि सिंह माला सिंह पूनम सिंह सरोज सिंह श्वेता सिंह कंचन सिंह उमेश सिंह पृथ्वी प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह अक्षय सिंह अंकित सिंह आदर्श सिंह सूरज सिंह एवं पोषण सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *