कानून तोड़ने वालों पर दुर्ग पुलिस का कड़ा प्रहार - Balaji 36 News

कानून तोड़ने वालों पर दुर्ग पुलिस का कड़ा प्रहार


 ऑपरेशन विश्वास के तहत रात्रिकालीन विशेष सघन अभियान
 अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही
 40 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही
 जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में एकसाथ चला अभियान
 राजपत्रित अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में संपन्न हुई कार्यवाही
 जनशांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

जिले में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन एवं उससे उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए *जिला पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत दिनांक 16.01.2026 की रात्रि को जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन विशेष अभियान* संचालित किया गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्त संदेश देना था।

अभियान के दौरान अड्डेबाजी करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले कुल *40 व्यक्तियों* के विरुद्ध *आबकारी अधिनियम* के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
थाना-वार कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है—

▪ थाना सुपेला – 04
▪ थाना पद्मनाभपुर – 04
▪ थाना पाटन – 04
▪ थाना उतई – 04
▪ थाना पुलगांव – 06
▪ थाना मोहन नगर – 05
▪ थाना भिलाई नगर – 03
▪ थाना कुम्हारी – 03
▪ थाना खुर्सीपार – 02
▪ थाना अण्डा – 01
▪ थाना नेवई – 01
▪ थाना जामुल – 01
▪ थाना पुरानी भिलाई – 02

उक्त अभियान में जिले के *समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की सहभागिता* रही तथा संपूर्ण कार्यवाही *राजपत्रित अधिकारियों की सतत एवं प्रभावी निगरानी* में संपन्न कराई गई।

*जिला पुलिस दुर्ग आम नागरिकों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त करती है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख़्त, निरंतर एवं बिना पूर्व सूचना के वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *