रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के श्री सांध्य प्रदीप चौबे स्टेशन अधीक्षक को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया - Balaji 36 News

रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के श्री सांध्य प्रदीप चौबे स्टेशन अधीक्षक को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया


रायपुर – 10 जनवरी 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के श्री सांध्य प्रदीप चौबे स्टेशन अधीक्षक को रेल सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं परिणामोन्मुखी योगदान के लिए दिनांक 09 जनवरी 2026 को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। श्री सांध्य प्रदीप चौबे ने नया रायपुर में एचपीसीएल गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल की कमीशनिंग को प्राथमिकता देते हुए परामर्शदाता और रेल विभाग के सभी हितधारकों के साथ समन्वय करके दृढ़ नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल को न्यूनतम व्यवधान के साथ कमीशन किया गया। इन्होंने ब्लॉक के दौरान मालगाड़ी संचालन की व्यवस्था करके 4 दिन में 12 अतिरिक्त फ्रेट सेवाएँ उपलब्ध कराई। कई रेलखंडों में स्वचालित सिगनल प्रणाली कमीशन की तथा तीन ब्रिजों के पुनर्निर्माण कार्य की देखरेख की, जिससे ट्रेन परिचालन में सुधार हुआ।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 101 रेल अधिकारियों को 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 26 जोन को शील्ड प्रदान की। इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य तथा विभिन्न रेल मंडलों एवं उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *