सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन - Balaji 36 News

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन


भिलाई :- सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे क्रिसमस पर सभी कर्मचारियों एवं छात्रों के लिये रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम मे छात्रों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने मिलकर पुरे उत्साह के साथ समारोह मनायाl कार्यक्रम मे कर्मचारियों द्वारा मनमोहक क्रिसमस कैरोल प्रस्तुत किया गयाl मुख्य अतिथि प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने क्रिसमस पर शांति एवं एकता का एक आध्यात्मिक संदेश दियाl छात्रों ने भी मनमोहक क्रिसमस कैरोल गायाl कार्यक्रम के दौरान सीक्रेट सेंटा एक्टिविटी मे महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने आपस मे एक दूसरे को उपहार देकर शुभकामनायें दीl इस कार्यक्रम ने महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों को एक सूत्र मे बाँधने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेखा जवादे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुसन आर अब्राहम ने दियाl


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *