छत्तीसगढ़ प्रदेश हिंद मजदूर सभा (HMS) के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एवं स्मेफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एच एस मिश्रा जी का दिनांक 15 दिसंबर को बिलासपुर प्रवास हुआ।
जहां पर JSW – KSK महानदी पावर कंपनी लिमिटेड नरियरा में कर्मचारियों के हितों और मूलभूत समस्याओं सहित उनके वेलफेयर के कार्यों को लेकर विशेष बैठक हुआ, जल्द ही श्री एच एस मिश्रा जी का अकलतरा आगमन प्रस्तावित है, जहां पर संगठन के कार्यों की समीक्षा होगी, और कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी, श्री मिश्रा जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना HMS यूनियन की प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर हॉटल ग्रैंड अंबा में छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) के कार्यवाहक अध्यक्ष शेरसिंह राय महामंत्री बलराम गोस्वामी उपाध्यक्ष अविनाश महिपाल उपमहांत्री दाऊ लाल लहरें कोषाध्यक्ष लोभन साहू संगठन सचिव मूलचंद नोरगे सहसचिव सतीश बर्मन उप संगठन सचिव अशोक राठौर सचिव मुकेश दुबे, गजेन्द्र पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश हिंद मजदूर सभा (HMS) के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एवं स्मेफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एच एस मिश्रा जी का दिनांक 15 दिसंबर को बिलासपुर प्रवास हुआ
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1