थाना पुरानी भिलाई पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता। - Balaji 36 News

थाना पुरानी भिलाई पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता।


 बडी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाईया पकडने मे मिली सफलता।

. 06 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल।

. आरोपीयो के पास से 840 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाईया कीमती 3,36,000/- रुपए किया गया बरामद।

घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दुर्ग पुलिस व्दारा प्रतिबंधित अवैध कार्यों एवं बढ़ते अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दिनाक 11.12.2025 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस व्दारा अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की 02 व्यक्ति सफेद रंग के कैरी बेग को रखकर नव जवानों के खून में जहर भरने हेतु नशीली प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टेबलेट को अवैध धन लाभ अर्जित करने करने के लिए ईंटा भटठी के पास दादर में ब्रिकी कर रहा है सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही मे रवाना होने के पूर्व विधिनुसार तैयारी कर मुखबीर के बताये स्थान ईंटा भटठी के पास दादर पहुँचकर मुखबीर के बताये अनुसार रेड कार्यवाही में संदेहीयो को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) कमल किशोर उर्फ भीम पिता परमानंद चौहान उम्र 19 वर्ष सा. दादर रोड भूतनाथ मंदिर के पास आम्बे आवास चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग (2) चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी पिता तारण साहू उम्र 20 वर्ष सा. संगम चौक के पीछे चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताये जिनके विरुध्द विधिनुसार कार्यवाही किया गया। संदेहीयो की कब्जे से 03 नग मोबाईल एवं अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई कुल 840 नग जुमला किमती 3,36,000/- रुपए बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु प्रतिबंधित नशीली दवाईयो को ब्रिकी करना पाये जाने पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई। विवेचना क्रम में आरोपी कमल व चंद्रकात से पुछताछ के दौरान अन्य साथीगण नितेस दास , मनीष राज, पारस साहू, अब्दुल तसलीम के द्वारा अवैध प्रतिबंधित नरीशी दवाई को खरीदना बेचना बताये। जिस पर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की खरीदी ब्रिकी पर रोक लगाने हेतु विधिनुसार उचित कार्यवाही कर आरोपी नितेस दास पिता ईशु दास उम्र 25 सयाल पता राजीव नगर, जोन 02, बीएम.वाय चरोदा, 2. मनीष राज पिता अक्षय राज उम्र 27 साल पता सूरज नगर जी केबिन चरोदा, 3.पारस साहू पिता भगत साहू ज 24 साल पता रामनगर शीतला पारा रायपुर, 4.अब्दुल तसलीम पिता अब्दुल सलीम उम्र 26 साल पता कबीर नगर चरोदा को थाना लाकर * असल अपराध क. 503/2025 धारा 22 (सी) 27 (ए) 8 एनडीपीएस एक्ट कर आरोपीयो को दिनांक 11.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *