भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर रायपुर मंडल के अधिकारियो कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए - Balaji 36 News

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर रायपुर मंडल के अधिकारियो कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए


रायपुर रेल मंडल में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

रायपुर, 08 दिसम्बर 2025

भारतरत्न, संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज रायपुर रेल मंडल में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को कार्यालयीन अवकाश होने के कारण आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को 11.00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने बाबा साहब के जीवन, विचारों और राष्ट्र-निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान पर सारगर्भित उद्बोधन दिया । उन्होंने संविधान निर्माता, प्रखर विधिवेत्ता, दूरदर्शी राजनेता, सामाजिक न्याय के प्रणेता, प्रख्यात लेखक तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व के रूप में उनके महान कार्यों का उल्लेख किया ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी एशोसिएशन के डिविजनल प्रेसिडेन्ट श्री भोली चौधरी, मंडल सचिव श्री वाय के मिहुलिया, अन्य रेल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर व भगवान बुद्ध के चित्रों पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये ।

महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया ।

****


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *