पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सैनिक तेजप्रकाश निर्मल का किया सम्मान - Balaji 36 News

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सैनिक तेजप्रकाश निर्मल का किया सम्मान


अरसनारा ब्लॉक पाटन के जवान तेजप्रकाश निर्मल पिता नेतराम निर्मल द्वारा इंडियन आर्मी अग्निवीर की सकुशल प्रशिक्षण समाप्त कर घर वापसी आने पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व वर्तमान विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक साहू जी द्वारा ननिहाल निवास स्थान पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री अशोक साहू ने तेजप्रकाश निर्मल को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तेजप्रकाश निर्मल की सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। निश्चित रूप से इसका लाभ आर्मी भर्ती तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेक्टर प्रभारी डॉ के .के.साहू, मानसिंग मंडल उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *