भिलाई में दिव्यांग सामर्थ्य समिति एवं माँ वात्सल्य समिति के तत्वाधान में दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए - Balaji 36 News

भिलाई में दिव्यांग सामर्थ्य समिति एवं माँ वात्सल्य समिति के तत्वाधान में दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए


नेहरू नगर, भिलाई में दिव्यांग सामर्थ्य समिति एवं माँ वात्सल्य समिति के तत्वाधान में दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए। वहाँ उन्होंने उपस्थित सम्मानीय दिव्यांग जनों का सादर सम्मान किया तथा उनसे सार्थक संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस आयोजन में दिव्यांग सामर्थ्य समिति से श्री शांत कुमार देठे, नगर पालिक निगम भिलाई के उपायुक्त श्री नरेंद्र बंजारे, सर्व समाज कल्याण समिति से श्री मलकित सिंह ‘लल्लू’, श्री अनिल चौधरी, श्री जोगा राव, श्री निर्मल सिंह, श्री शाहनवाज़ कुरैशी, श्री रमन राव, श्री इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, डॉ. हरजीन्दर सिंह, श्री वाजिद अंसारी,श्री हरेंद्र यादव, श्री अनिल सिंह सहित अन्य सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई–बहन तथा नगरवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *