ब्रेकिंग : रायपुर जेल में बंद इस नेता की मौत, इस घोटाले के आरोप में काट रहे थे सजा…… - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : रायपुर जेल में बंद इस नेता की मौत, इस घोटाले के आरोप में काट रहे थे सजा……


रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन ठाकुर जो कि चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष थे वन अधिकार पट्टा घोटाले में सजा काट रहे थे।

जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन ठाकुर के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के ठाकुर को कांकेर से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया जबकि उनकी तबीयत पहले से ही खराब थी। जीवन ठाकुर अक्टूबर महीने से जेल में बंद थे और 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *