कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व फौजी ने किया यामिनी सिदार का अभिनंदन, संविधान सौंपकर लोकसेवा के लिए किया प्रेरित


तीन पीढ़ियों से फौज में सेवा देने वाले परिवार के पूर्व फौजी अरुण सिंह सिसोदिया आज अपने साथियों—श्री सरसीज घोष (जिला अध्यक्ष, जोगी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस) तथा श्री फारुख़ खान (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस)—के साथ नव-नियुक्त चयनित अधिकारी यामिनी सिदार के घर पहुँचे और उन्हें आशीर्वाद, अभिनंदन व शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने यामिनी को संविधान की पुस्तक भेंट की और आग्रह किया कि संविधान से प्राप्त सम्मान, शक्ति और अधिकारों का उपयोग सदैव कमजोर व जरूरतमंद लोगों के हित में करें तथा उसका शत-प्रतिशत पालन करें।

इस अवसर का विशेष संयोग यह रहा कि आज संविधान सभा के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती भी है। साथियों का ऐसा सहयोग और शुभकामनाएँ इस क्षण को और भी प्रेरणादायी बनाती हैं।

— अरुण सिंह सिसोदिया
सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
प्रदेश अध्यक्ष, जन अधिकार परिषद
पूर्व प्रभारी महामंत्री, छत्तीसगढ़ कांग्रेस
समाजसेवक एवं श्रमिक नेता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *