संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, भिलाई द्वारा राज्य में इतने बड़े स्तर पर स्कूल के छात्र एवम छात्राओं के लिए “रुंगटा प्रीमियर लीग” के अंतर्गत दिनांक 22 से 30 नवंबर तक जिला स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट (डे-नाईट) का आयोजन किया गया। पहली बार छात्राओं के लिए भी “रुंगटा प्रीमियर लीग 1.0 ” के अंतर्गत कुल 12 स्कूल की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों के लिए “रुंगटा प्रीमियर लीग 4.0 ” के अंतर्गत कुल 56 स्कूल की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बीएसपी सेक्टर 10, बीएसपी सेक्टर 7, भिलाई नायर समाजम, सेक्टर 8 एस एन जी विद्या भवन सेक्टर 4, केंद्रीय विद्यालय दुर्ग, मैत्री विद्या निकेतन, डीपीएस दुर्ग, शकुंतला विद्यालय रामनगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल राम नगर, महावीर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग, भिलाई पब्लिक स्कूल, रिसाली, नीरज पब्लिक स्कूल, दुर्ग, महात्मागाँधी हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग, दीप शिखा हायर सेकेंडरी स्कूल उतई, सरस्वती विहार इंग्लिश मिडियम स्कूल भिलाई, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल छावनी, मारवाड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग, राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल कैम्प-2, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, जामुल, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बोरी, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, दीपक नगर, स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उतई, राधना पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई, प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग, डीऐवी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग, नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई एवं अन्य सम्मिलित हुए। इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एवं ट्राफी का अनावरण चेयरमैन श्री संजय रुंगटा जी द्वारा किया गया।


छात्राओं के लिए आयोजित रुंगटा प्रीमियर लीग का फाइनल मैच, प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग, एवम मैत्री विद्या निकेतन के मध्य खेला गया। प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग, ने रुंगटा प्रीमियर लीग के विजेता का स्थान अर्जित किया।
छात्रों के रुंगटा प्रीमियर लीग का फाइनल मैच, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, एवम स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उतई के मध्य खेला गया। स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उतई ने रुंगटा प्रीमियर लीग के विजेता का स्थान अर्जित किया।
चेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी ने छात्राओं की विजेता टीम को RPL- विजेता ट्राफी, रु.11000 की नगद राशी एवं प्रत्येक खिलाडी को रु. 5100 की छात्र वृति एवं उपविजेता टीम को RPL- उपविजेताट्राफी, रु. 5100 की नगद राशी एवं प्रत्येक खिलाडी को रु. 3100 की छात्र वृति प्रदान करते हुए दोनों टीम की प्रशंसा की।
डायरेक्टर डॉ साकेत रुंगटा जी ने छात्रों की विजेता टीम को RPL- विजेता ट्राफी, रु.11000 की नगद राशी एवं प्रत्येक खिलाडी को रु. 5100 की छात्र वृति एवं उपविजेता टीम को RPL- उपविजेताट्राफी, रु. 5100 की नगद राशी एवं प्रत्येक खिलाडी को रु. 3100 की छात्र वृति प्रदान करते हुए दोनों टीम की प्रशंसा क।
श्री संजय रूंगटा जी ने कहा क्रिकेट आज के युवा की खेल में पहली पसंद है और इस प्रकार के टूर्नामेंट के आयोजन से ही स्कूल स्तर पर नयी प्रतिभा को सामने आने का मौका मिलेगा
चेयरमैन श्री संजय रुंगटा जी, डायरेक्टर डॉ. साकेत रुंगटा जी ने रुंगटा प्रीमियर लीग का सफलतापूर्वक भव्य आयोजन करने के लिए जनरल मैनेजर श्री अभिषेक सोनी, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ प्रीति नवीन यादव एवम अन्य आयोजक समिती की सराहना की।