क्रीडा दिवस का आयोजन


मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली में 37 वाँ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव एवम पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम भिलाई के ऊर्जावान महापौर श्री नीरज पाल जी थे। विशिष्ट अतिथि श्री परविंदर सिंह ग्रेवाल ए जी एम बी एस पी एवं बी एस पी स्विमिंग और साईकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष थे। अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ से किया गया। विद्यालय की प्रबंधक एवम प्राचार्या डॉ सजीता थेबी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि खेल से विद्यार्थियों में ना केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि खेल के माध्यम से वे सामूहिक कार्य के साथ नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता, सामानुभूति, जीवन कौशल, साझा और सहयोग की भावना सीखते हैं। हार और जीत खेल का हिस्सा होता है खेल में भागीदारी महत्वपूर्ण होता है। यही प्रेरणा उनको जीवन के सामाजिक, व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र में भी सफलता दिलाने में मदद करता है।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि के कर कमलों से क्रीडा ध्वज आरोहण के बाद शांति दूत श्वेत कपोत आसमान में आजाद करके किया गया। खेल प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया।
स्काउट गाइड, डिसिप्लिन कैप्टंस और खिलाड़ियों ने शानदार परेड करते हुए क्रीड़ा ध्वज को सलामी मनमोहक बैंड-बाजे की धुन पर किया। मुख्य अथिति जी ने विद्यार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग न करते हुए खेल भावना के साथ अनुशासित खेल खेलने की शपथ दिलाई।
पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक के लगभग 600 नन्हें बच्चों ने ने विभिन्न मधुर गानों की धुन के साथ एरोबिक्स, व्यायाम द्वारा तोड फोड दस्ता के रूप में प्रदर्शन किया। कक्षा 3,4,5 के 265 विद्यार्थियों ने चक दे इंडिया गीत से पीटी प्रदर्शन कर खेलों में राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। माध्यमिक कक्षा के लगभग 400 विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ लोक गीतों की माला से रजत जयंती वर्ष में स्वास्थ्य वर्धक गीतों से छत्तीसगढ़ के रंग और देश की धड़कन विषय पर संगीत की धुन पर व्यायाम करते हुए मनमोहक आकृतियां प्रस्तुत की।
खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षा में 50 मीटर, गोली चम्मच, घोड़ा दौड़ बालिका वर्ग त्रिंटंगड़ी और स्लो साईकिल रेस बालक वर्ग, 100 मीटर सीधी दौड़ बालक और बालिका वर्ग, 400 मीटर रिले रेस बालक और बालिका वर्ग तथा अंतरसादनीय रस्सा खींच बालक और बालिका वर्ग में कराया गया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमान परविंदर सिंह ग्रेवाल ने खिलाड़ियों और विद्यालय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में खेल जीवन के अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए छोटा रास्ता ना अपना कर मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। खेल के साथ पढ़ाई के लिए समय नियोजन आवश्यक है।
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। रस्सा खींच बालक वर्ग में “गांधी सदन “और बालिका वर्ग में “तिलक सदन’ ने परचम लहराया। विभिन्न अन्तर विद्यालय प्रतिस्पर्धाओं और राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अतिथियों को स्मृतिचिन्ह सप्रेम भेंट देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण, संस्था के प्रबंधक बंधु श्रीमान एस सजीव एवम एस साजन, विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी, उपप्राचार्या डॉ बीना सजीव, प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशी साजन और भिलाई मैत्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुरेखा पाटिल तथा विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशी साजन, श्रीलता धावला, रीमा राजीव और एम कविता ने किया। खेल
प्रशिक्षक कुनाल, प्रिया राव, ए विक्टर जॉर्ज, जय प्रकाश और डी. आर. साहू ने कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ खेल प्रतिस्पर्धाओं को सम्पन्न कराया।
खेल प्रतिस्पर्धाओं का समापन क्रीड़ा ध्वज के अवरोहण के साथ किया गया। अतिथियों का आभार व्यक्त उपप्राचार्या डॉ बीना सजीव ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।