CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल - Balaji 36 News

CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल


सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *