मैत्री विद्या निकेतन अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम - Balaji 36 News

मैत्री विद्या निकेतन अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम


29 नवम्बर 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, भिलाई में आयोजित अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में मैत्री विद्या निकेतन ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय भारत के लोकनृत्य पर आधारित था, जिसमें विभिन्न राज्यों की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। टीम की प्रस्तुति में लय, ताल, अभिव्यक्ति और समन्वय का अद्भुत मेल देखने को मिला, जिसने दर्शकों एवं निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

छात्रों एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढी लोकनृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और मंच पर प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने प्रतियोगिता में विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया।प्रतियोगिता में डीपीएस भिलाई की टीम द्वितीय स्थान तथा केपीएस ने सुन्दर नगर तृतीय स्थान पर रहे।

प्रिंसिपल डॉ. संजीत थॉमस ने भी छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत उनके टैलेंट, टीमवर्क और अपनी कला के प्रति जुनून का प्रमाण है।”उप प्राचार्य डॉ. बिनू संजीव ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि, “यह प्रस्तुति केवल एक टैलेंट का नहीं, बल्कि टीम की एकता और निरंतर मेहनत का परिणाम है।”

MECA की प्रेसिडेंट श्रीमती राजम सुधाकरण, डायरेक्टर एस. सजीव, एस. साजन, हेडमिस्ट्रेस निशी साजन, तथा सभी शिक्षकगण एवं मैनेजमेंट ने विजेता टीम और इंजार्ज टीचर्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *