रामनगर भिलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आज सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई - Balaji 36 News

रामनगर भिलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आज सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई


रामनगर भिलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आज सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवाताचार्य पं. श्री ओम प्रकाश शर्मा जी के श्रीमुख से हो रही दिव्य कथामृत धारा का रसपान किया ।
कार्यक्रम के दौरान श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने आयोजन समिति के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है। उन्होंने भविष्य में भी किसी भी सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सदैव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य—श्री मलकित सिंह लल्लू, श्री अनिल चौधरी, श्री खिलावन सिंह चौहान, श्री जोगा राव, श्री रमन राव आदि गणमान्य उपस्थिति रहे। आयोजन समिति में— संरक्षक – श्री नंदकिशोर नंदू भैया, अध्यक्ष: श्रीमती ममता साहू, उपाध्यक्ष: श्रीमती मोतिम जंघेल, श्रीमती सुरेखा ठाकुर, कोषाध्यक्ष: श्रीमती बिनेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती प्रतिमा देवांगन, सचिव: श्रीमती रझीन बाई साहू, सदस्य: श्रीमती इंदु ठाकुर सहित पूरी टीम—
इन सभी के समर्पण, कुशल संचालन और सफल आयोजन हेतु श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने हृदय से आभार व्यक्त किया और पूरे समिति की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *