Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…… - Balaji 36 News

Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट……


रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के भीतर रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिरने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं, अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में भी तापमान गिरने लगा है और ठंड का असर अब महसूस होने लगा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने वाला है। रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी, जबकि दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि, तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान अन्य जिलों की तुलना में काफी कम दर्ज किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *