भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला द्वारा भिलाई जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले अहिवारा नगरपालिका के सभी पार्षदों एवं छाया पार्षदो की SIR की समीक्षा बैठक रखी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर की गई।तत्पश्चात सभी अतिथियों का मंडल के सभी पदाधिकारियों के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकर, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल जिला मंत्री मनोज तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जिला प्रवक्ता एवं बी एल ए 1 अहिरवार विधानसभा प्रभारी प्रेमलाल साहू जी जिला सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल,नगर पालिका अहिवारा उपाध्यक्ष अशोक बाफना जी उपस्थित हुए,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि।सभी पार्षद एवं छाया पार्षद चुनाव आयोग और बूथ-लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करे ताकि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।SIR अभियान का मकसद सिर्फ शिकायत या आलोचना करना नहीं है,बल्कि मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना और पूरे-पात्र मतदाताओं को जोड़ना है।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि सभी पार्षद एवं छाया पार्षद अपने वार्ड में जागरूकता अभियान चलाए। घर-घर जाकर लोगों को SIR की प्रक्रिया समझाने,फॉर्म भरवाने और दस्तावेजों की जरूरतों की जानकारी देने का काम करे।सभी पार्षद यह सुनिश्चित करें कि SIR प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता ना हो।उन्होंने आगे कहा कि सभी पार्षद एवं छाया पार्षद SIR की प्रक्रिया में निगरानी रखें ताकि संभावित ग़ैरकानूनी मतदाताओं की पहचान कराने में सहायक हों। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश साहु, जनपद अध्यक्ष लीमन साहु, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, प्रदीप सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह, विनोद वर्मा, देवेंद्र कौसर, कीर्ति कुमार, विदेशी साहु, अरुण बंजारे, प्रदीप , इंद्रजीत रावत, ईश्वर शर्मा, अनुज साहु, मुकुंद पटेल और अन्य पार्षदगण एव कार्यकर्तगण उपस्थित थे

