महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैंस पहुंचे विधायक कुलदीप जुनेजा के दवाईयो के लंगर - Balaji 36 News

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैंस पहुंचे विधायक कुलदीप जुनेजा के दवाईयो के लंगर


रायपुर : महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम रमेश बैंस 3 दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर पर है। पूर्व में उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने भेट कर अपने कार्यलय आमंत्रित किया था जिसके चलते महामहिम राज्यपाल रमेश बैंस देवेंद्र नगर कार्यालय समीप दवाइयों के लंगर पहुंचे।

उन्होंने उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली दवाइयों के लंगर की सेवाओं के बारे में भी जानी बगल में बने डॉक्टर केबिन का भी अवलोकन किया उन्होंने कुलदीप जुनेजा के सेवा भाव से अति प्रभावित हुए और कहा की यह तो बहुत ही सराहनीय एवम पुनीत कार्य है, ऐसा विधायक जो राशन कार्ड में जरूरतमंदो को मुफ्त में दवाई उपलब्ध करा रही हैं। उन्होनें जुनेजा को साधुवाद भेट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *