सात दिवसीय राम कथा का हुआ समापन - Balaji 36 News

सात दिवसीय राम कथा का हुआ समापन


* पूर्व मंत्री पाण्डेय व विधायक रिकेश ने किया कथा का रसपान
* श्रृद्धालूओं को खिचड़ी, हलवा और फल का किया गया वितरण

भिलाई नगर 23 नवंबर 2025:– सात दिवसीय राम कथा का 22 नवंबर की संध्या समापन हो गया इस अवसर पर भोग भंडारा का आयोजन किया गया साइक्लो श्रद्धालुओं ने भोग भंडारा ग्रहण किया।
संत शिरोमणि दामोदर दास जी महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण मे राम कथा सुनाते हुए 22 नवंबर 2025 दिन शनिवार को संत शिरोमणि की कथा सुनने एवं संत का स्वागत करने के लिए प्रेम प्रकाश पाण्डेय पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन एवं शंकराचार्य ग्रुप के संचालक आई पी मिश्रा एवं अनेक श्रद्धालु गण कथा को सुन कर विह्वल हो गए कथा के बाद खिचड़ी एवं हलवा तथा फल का प्रसाद वितरण किया गया कथा में संत दामोदर दास जी महाराज कथा के आयोजक आचार्य पण्डित ओमप्रकाश द्विवेदी की बहुत प्रशंसा की एवं अपने मुखर बिन्दु से कहा हिन्दू राष्ट्र की रक्षा के लिए हर जगह कथा होनी चाहिए कथा के आयोजक आचार्य पण्डित ओमप्रकाश द्विवेदी ने आए हुए सभी भक्तों को अपने वाणी से बहुत बहुत साधुवाद दिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *