मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरा तोड़कर घुसे बाइक सवार - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरा तोड़कर घुसे बाइक सवार


बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार सुबह बड़ी चूक सामने आई है। नीतीश कुमार सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक बाइक चालक वहां पहुंच गया। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद रोकने पर दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाइक सवार कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बाइक सवार सीएम नीतीश कुमार के काफी नजदीक पहुंच गए थे। इसके बाद सीएम बचने के लिए फुटपाथ की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों बाइकर्स से सचिवालय थाना में पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *