CG – तीन सगे भाइयों को उम्रकैद! इस मामले में जिला अदालत ने सुनाई कठोर सजा…..


बलौदा बाजार। जिले में दो साल पुराने हत्या के मामले में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शराब दुकान के पास हुए विवाद में गैंद राम यादव की हत्या के दोषी पाए गए तीन सगे भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है।

कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया में 1 जनवरी 2024 को यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब गैंद राम यादव, नोहर सिंह ध्रुव और हेमराज ध्रुव शराब दुकान के पास मौजूद थे। अचानक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

ने गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को विश्वसनीय माना। इन सभी तथ्यों ने यह साबित किया कि हमला योजनाबद्ध नहीं था, लेकिन घातक साबित हुआ। प्रधान सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी की अदालत ने आरोपियों की भूमिका को गंभीर मानते हुए तीन सगे भाइयों रवि रजक, राजेंद्र रजक और रोहित रजक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत का मानना था कि उनकी हरकत सीधे-सीधे हत्या की श्रेणी में आती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *