CG : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दोस्तों ने घर में घुसकर बुझाई हवस, तीन आरोपी गिरफ्तार - Balaji 36 News

CG : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दोस्तों ने घर में घुसकर बुझाई हवस, तीन आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। जिले के भिलाई में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति के दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने ही पीड़िता और दोनों युवकों के बीच पहचान करवाई थी।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है। पति के कहने पर महिला उसका संपर्क दोस्तों से बनाए रख रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक पीड़िता के घर पहुंचे, जहां पहले से दूसरा आरोपी मौजूद था। दोनों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने रामाराव, नकुल और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में संपर्क करवाने वाली महिला की भूमिका भी सामने आई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *