Jagdalpur : सीएम साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का किया उद्घाटन, आत्मसमर्पित नक्सली करेंगे संचालित… - Balaji 36 News

Jagdalpur : सीएम साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का किया उद्घाटन, आत्मसमर्पित नक्सली करेंगे संचालित…


Jagdalpur News : आज जगदलपुर के पूना मारगेम परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का उद्घाटन किया। जिसका संचालन आत्म समर्पित माओवादियों द्वारा किया जायेगा। इसके संचालन के जिला प्रशासन ने आत्म समर्पित माओवादियों को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण करवाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मां दंतेश्वरी की धरती में पंडुम कैफ़े का उद्घाटन हुआ है। जिसका संचालन नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित माओवादियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो भी नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित नक्सली है उन्हें रोजगार से जोड़े यह पहल उसी दिशा में की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *