Aaj Ka Rashifal 17 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - Balaji 36 News

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


Aaj ka Rashifal 17 November 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में और सांयकाल ये तुला राशि में जाएंगे जहां पर शुक्र के साथ संयोग करेंगे। सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- आनंदित जीवन गुजारेंगे। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा, बहुत ही एक रंगीन समय गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमीका की मुलाकात होगी। सुखद दिन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। हार्मोनल प्रॅाब्लम थोड़ी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- कोई भी शुभ निर्णय लेने के लिए बहुत ही अच्छा समय। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।

कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से रस टपकेगा और वाणी द्वारा कुछ भी आप करा लेंगे। इतना आप बिल्कुल फ्लो में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। फिर भी कोई अशुभता नहीं है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। मानसिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना, दान करना शुभ होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *