जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस सह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव 2025 कार्यक्रम विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए,,


जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस सह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव 2025 कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला मिनी स्टेडियम मे आयोजित किया गया,,
कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए,,
विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जनजाति गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की,,
इस मौके पर जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस, जनजाति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों, जनजाति समुदाय के प्रमुखों का सम्मान, जनजाति संस्कृति कला, व्यंजन हस्तशिल्प एवं विकास प्रदर्शनी एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम विभागीय कार्यों की प्रदर्शनी, एकलव्य आवासीय विद्यालय मोहल्ला का भूमि पूजन किया गया,, कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र वीडियो में काफी उत्साह का माहौल देखा गया,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *