PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म...21वीं किस्त जारी करने की तारीख तय, जल्द पूरा करें रजिस्ट्रेशन - Balaji 36 News

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म…21वीं किस्त जारी करने की तारीख तय, जल्द पूरा करें रजिस्ट्रेशन


दिल्ली :- प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि की 21 वीं किस्त को लेकर आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। 19 नवंबर 2025 को लाभार्थी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किश्त ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक जानकारी एक्स पर साझा की गई है।

बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी काफी समय से किस्त का इंतजार कर रहे थे। इंतजार के बीच 14 नवंबर को अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की। तारीख के साथ रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जानकारी दी गई।  पोस्ट में लिखा गया- “पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक 19 नवंबर 2025। कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें।” इसका अर्थ यह है कि जिन किसानों का अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि उन्हें किस्त का लाभ समय पर मिल सके।

पीएम किसान लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन देखना अब बेहद आसान है। किसान अपनी पात्रता की जानकारी कुछ सरल चरणों में प्राप्त कर सकते हैं।

लाभार्थी सूची देखने के लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध किसान कॉर्नर विकल्प का चयन करें। यहां दिए गए लाभार्थी सूची लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने पर लाभार्थियों की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। 21वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिले और कोई भी किसान योजना से वंचित न रह जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *