https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
उत्तर प्रदेश। लखनऊ एयरपोर्ट पर शारजाह से लौटे दो यात्रियों के पास 1.07 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ है। कस्टम विभाग को एयरपोर्ट पर सामान चेकिंग के दौरान दो यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। इसके बाद उन्हें रोका गया और गहन तलाशी ली गई। दोनो यात्री सोने को अपने अंडरवियर में छुपाकर लाए थे। दोनों यात्रियों के पास से 1.731 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है।
दोनों से बरामद सोने के लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया गया है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी लखनऊ हवाई अड्डे के अलावा हैदराबाद एयरपोर्ट, मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट समेत तमाम हवाई अड्डों से तस्करी के लिए लाए जा रहे सोने की बरामदगी हुई है।