सांसद खेल महोत्सव 2025 का अगला पड़ाव 14 नवम्बर को - Balaji 36 News

सांसद खेल महोत्सव 2025 का अगला पड़ाव 14 नवम्बर को


भिलाईनगर। शासन के निर्देशानुसार सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 से किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई में वार्ड स्तर पर खेल कराया जा चुका है अब कलस्टर स्तर के खेल का आयोजन 14 नवम्बर को किया गया है। इसमें व्यक्तिगत खेल एथेलिटिक्स, गेड़ी, योगासन, वेटलिफ्टििंग, कुश्ती, फुगड़ी एवं सुरीली कुर्सी एवं सामूहिक खेलों में वालीबाॅल, खो-खो एवं कबड्डी को शामिल किया गया है। इस खेल में महिला, पुरूष, दिव्यांग प्रतिभागी की आयु 9 से 15 वर्ष, 15 से 30 वर्ष व 30 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी को शामिल किया गया है। सांसद खेल महोत्सव का अगला पड़ाव विधानसभा 66 वैशालीनगर में स्थल शांति नगर दशहरा मैदान एवं विधानसभा 65 भिलाईनगर में भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड सेक्टर 02 में आयोजित है। विजेता खिलाड़ी अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित स्थल पर दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 8ः00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जावें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *