आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दुर्ग कलेक्टर जी को ज्ञापन सौंपा


आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दुर्ग कलेक्टर जी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दुर्ग जिले में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित हैं। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे। साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है।

आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों में रवि साहू जी, अजय रामटेक जी ,दिवाकर सिंह ठाकुर जी ,शंकर ठाकुर जी, मोहन राव जी ,शिवा रायुडु जी ,मिंटू ध्रुव जी ,सुमित बागमरे जी एवं डीएन भारद्वाज जी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *