हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय मे अंतरमहाविद्यालय स्किट कांपटीशन का आयोजन - Balaji 36 News

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय मे अंतरमहाविद्यालय स्किट कांपटीशन का आयोजन


 

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा प्रायोजित श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 11 नवंबर को स्किट कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा एकेडमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव प्रतिष्ठित निर्णायक श्रीमती जॉली सेन बीएसपी के खेल और सांस्कृतिक विभाग के सम्मानित सदस्य श्री सुप्रियो सेन बीएसपी के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रतिष्ठित व्यक्ति जिन्होंने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की परंपरा अनुसार मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात राज्य गीत अरपा पैरी के धार से वातावरण को सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से प्रतिष्ठित किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं पौधों से किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नाटक के नियमों से अवगत कराया गया। भ्रष्टाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता छात्रों पर दबाव डिजिटल हड़ताल और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर पांच विचार उत्तेजक नाटक प्रस्तुत कर किए गए। इन प्रदर्शनों ने दर्शकों के बीच गहन चर्चा एवं चिंतन को जन्म दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना जानी इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं मंच प्रदान करने के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्रों को बिना किसी अनावश्यक दबाव के अपनी रुचि का अनुसरण करते हुए अनुमति देने के महत्व पर बोल दिया। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के क्षेत्र चुनने की स्वायत्तता देते देने की वकालत की ताकि वह उत्कृष्ट प्राप्

रवानी छात्रों की छिपी प्रतिभा को पहचान और उसे निकालने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह आयोजन बहुत ही सफल और प्रेरणास पड़ रहा तथा प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मक कौशल के लिए सराहना और प्रशंसा मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुषमा दुबे ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *