दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित - Balaji 36 News

दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित


रायपुर – 10 नवम्बर 2025

उत्तर रेलवे के जम्मूतवी क्षेत्र में विगत दिनों हुए भूस्खलन के कारण ब्रिजों का मरम्मत कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित हो रहा है |
विवरण इस प्रकार है-
👉 दिनाँक 25 मार्च 2026 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस, अंबाला कैंट स्टेशन में समाप्त होगी तथा अंबाला कैंट-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
👉 दिनाँक 27 मार्च 2026 तक शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से अंबाला कैंट के मध्य रद्द रहेगी।
👉 दिनाँक 31 मार्च 2026 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस जालंधर केंट स्टेशन में समाप्त होगी तथा जालंधर केंट से शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर के मध्य रद्द रहेगी।
👉 दिनाँक 02 अप्रैल 2026 तक शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12550 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से जालंधर कैंट के मध्य रद्द रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *