Bihar Assembly Chunav 2025: थम गया 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार, 11 नवंबर को मतदान - Balaji 36 News

Bihar Assembly Chunav 2025: थम गया 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार, 11 नवंबर को मतदान


Bihar Assembly Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर रविवार (9 नवंबर 2025) शाम 6 बजे थम गया। इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन 122 सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 3.70 करोड़ मतदाता

इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 3,70,13,556 मतदाता करेंगे। मतदाताओं में 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिला एवं 943 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

Bihar Assembly Chunav 2025: सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार वाले विधानसभा क्षेत्र

दूसरे चरण में प्रत्याशियों की संख्या को लेकर कुछ सीटों पर विशेष प्रतिस्पर्धा दिख रही है। सर्वाधिक 22-22 उम्मीदवारों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र हैं: कैमूर में चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया जी का गया शहर। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार (5-5) वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में पश्चिमी चंपारण का लौरिया और चनपटिया; पूर्वी चंपारण के रक्सौल और सुगौली; सुपौल का त्रिवेणीगंज; एवं पूर्णिया का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *