Holiday List 2026 : राज्य सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर...देखें आदेश…!! - Balaji 36 News

Holiday List 2026 : राज्य सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर…देखें आदेश…!!


Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है। नए कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 31 सार्वजनिक अवकाश और 19 ऐच्छिक छुट्टियां होंगी। हालांकि, कई प्रमुख त्योहार शनिवार और रविवार के दिन पड़ने के कारण कर्मचारियों को कुछ छुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा।

सप्ताहांत पर पड़ने वाले पर्व

महाशिवरात्रि (15 फरवरी), दिवाली (8 नवंबर), ईद-उल-फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) जैसे पर्व शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। इन दिनों कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश नहीं मिल पाएगा।

2026 के लंबे वीकेंड

2036 में कई बड़े पर्व सोमवार को पड़ रहे हैं, जैसे होलिका दहन (2 मार्च), रामदेव जयंती और तेजा दशमी (21 सितंबर), दुर्गाष्टमी (19 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर)। इन अवसरों पर कर्मचारियों को लंबे वीकेंड का लाभ मिलेगा।

कलेक्टर करेंगे स्थानीय छुट्टियों की घोषणा

जिलों के कलेक्टर्स को 2 अतिरिक्त स्थानीय छुट्टियां घोषित करने का अधिकार रहेगा, जो स्थानीय पर्वों या परंपराओं से जुड़ी होंगी।

3 दिन की लगातार छुट्टियां

वर्ष 2026 में 12 हफ्ते ऐसे होंगे, जिनमें कर्मचारियों को लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 7 हफ्ते ऐसे होंगे, जहां शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी जुड़ जाएगी।

2025 की तुलना में छुट्टियां कम

वर्ष 2025 में राज्य में कुल 33 सार्वजनिक और 20 ऐच्छिक छुट्टियां थीं, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 31 और 19 रह गई है।

Holiday List 2026 : सरकारी अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है, ताकि त्योहारों और सरकारी कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए और कर्मचारियों को परिवार और धार्मिक आयोजनों के लिए पर्याप्त समय मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *