https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर । CM विष्णुदेव साय आज वन्देमातरम 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि इस वर्ष वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर सात नवंबर 1875 को लिखा गया था।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है। आगे बोले कि इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। वंदेमातरम् का सामूहिक गायन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा!