https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ ऊंगी उर्फ तरुणा उम्र 30 वर्ष मूल निवासी ग्राम अरलमपल्ली, तहसील कोंटा, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केसीजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत उसे ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार, विकास कार्यों, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई और संवाद की नीति ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है।