भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप जीत कर रचा इतिहास,CM साय ने दी बधाई - Balaji 36 News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप जीत कर रचा इतिहास,CM साय ने दी बधाई


रायपुर– भारत की महिला शक्ति ने आज क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत न सिर्फ खेल के क्षेत्र में, बल्कि देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *