Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - Balaji 36 News

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


Aaj ka Rashifal 1 November 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में उच्च का। केतु सिंह राशि में। शुक्र कन्या राशि में। सूर्य तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मन परेशान रहेगा आय को लेकर। आज समाचार के माध्यम से अजीब समाचार मिल सकता है। यात्रा कष्टकारी रहेगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगा। कुल मिलाकर भय का वातावरण रहेगा। बचकर पार करें दिन निकल जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी करने या भिड़ने का समय नहीं है। बस इस समय को निकलने दीजिए। पिता के स्वास्थ्य पर और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। व्यापार में कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- मान-सम्मान पर ठेस वाली बात न करें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान फिर भी ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, ध्यान से कोई आक्षेप लग सकता है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य व प्रेम-संतान गड़बड़ है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कोई कलह या बड़ा कलह संभव है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य पर अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान दूरी वाली। व्यापार लगभग ठीक है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें क्योंकि व्यापार को लेकर मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। कुटुंब सुख में बाधा रहेगी। जुबान पर काबू रखें और निवेश न करें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घबराहट, बेचैनी व मानसिक परेशानी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भय का वातावरण रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा आदि बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *