सूर्योदय के पहले अर्घ्य देने नेवई डेम पहुंचे पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू: छठ महापर्व की दी बधाई…रिसाली क्षेत्र के कल्याणी मंदिर और जवाहर उद्यान भिलाई में भी लोगो से किया मेल मुलाकात


दुर्ग।उत्तर भारत के मुख्य त्यौहार छठ पर्व जिसे अब पूरे भारत में हर्षों उल्लास के साथ मनाई जाती है। इसी पर्व की बधाई देने दुर्ग ग्रामीण पूर्व विधायक व पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सुबह-सुबह नेवई डेम पहुंचे। वे सूर्योदय के पहले ही डेम निकट पहुंचे और लोगों से मेल मुलाकात कर पर्व की बधाई दी।
इस दौरान गृहमंत्री वेदी की पूजा अर्चना भी की। साथ ही ऊगते सूरज को नमन किया। बाद में ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र के कल्याणी मंदिर तालाब और अंत में जवाहर उद्यान भिलाई तालाब पहुंचकर ऊगते सूरज को अर्ध देने पहुंचे और उत्तर भारतियों से मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर शशि सिन्हा,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, गोविन्द चतुर्वेदी, पार्षद रेखा देवी,जमुना ठाकुर, अनूप डे, विनय नेताम, पूर्व एल्डरमेन संगीता सिंह,तरुण बंजारे,विनोद गुप्ता, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस मुकुंद भाऊ, जाकीर खान,चंद्रभान ठाकुर,राहुल राय, दिवाकर गायकवाड़,युवक कांग्रेस के सनीर साहू, सुरेन्द्र बाघमारे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *