छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज सेक्टर-2 स्थित छठ तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की


भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज सेक्टर-2 स्थित छठ तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ मइया से भिलाईवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

पूजन के पश्चात श्री पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण है, जिसमें सूर्य देव की उपासना के माध्यम से प्रकृति, ऊर्जा और जीवन के प्रति आभार प्रकट किया जाता है।

उन्होंने कहा कि छठ एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं । यह परंपरा हमें सिखाती है कि हर अंत एक नई शुरुआत का संकेत है। यह पर्व आस्था, अनुशासन और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों का संचार करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *