जिला अस्पताल दुर्ग में कैंसर मरीजों के लिए निःशुल्क कीमोथैरिपी की सुविधा - Balaji 36 News

जिला अस्पताल दुर्ग में कैंसर मरीजों के लिए निःशुल्क कीमोथैरिपी की सुविधा


दुर्ग 12 जून 2023/ जिला चिकित्सालय दुर्ग के ओपीडी कक्ष क्रमांक 8 में कैंसर जांच एवं परीक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग की जायेगी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में पांच बिस्तर डे-केयर कीमोथैरिपी यूनिट की भी स्थापना की गई है। जहां पर कैंसर मरीजों के कीमोथैरिपी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी। डे-केयर कीमोथैरिपी यूनिट के प्रारंभ हो जाने से जिले के कैंसर पीड़ित मरीज जिनको कीमोथैरिपी की आवश्यकता है उनका फॉलोअप कीमोथैरिपी जिला चिकित्सालय दुर्ग में उपलब्ध हो जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *