मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – “अंधकार पर प्रकाश की विजय का लें संकल्प” - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – “अंधकार पर प्रकाश की विजय का लें संकल्प”


रायपुर। दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”

साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संकल्प लें।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *